Politics : BJP ने जारी की उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची, आजमगढ़ से इस प्रत्याशी को दी टिकट

Politics : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से मुख्यमंत्री मानिक साहा, झारखंड से गंगोत्री कुजूर और दिल्ली से राजेश भाटिया चुनाव लड़ेंगे।

आजमगढ़ से ‘निरहुआ’:- आपको बता दें बीजेपी ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आजमगढ़ लोक सभा सीट पर बीजेपी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है। आजमगढ़ से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ चुके निरहुआ ने इस घोषणा से पहले ही वोट मांगना शुरू कर दिया था।

Politics

Politics : घोषणा से पहले निरहुआ ने मांगे वोट

आपको बता दें हम भोजपुरी स्टार निरहुआ ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए कमल निशान पर वोट देने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था, “जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया आने आजमगढ़ के लिए।”

2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से निरहुआ को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरा दिया था। इसके अलावा 2014 में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत यादव इस सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से चुनाव हार गए थे।

रामपुर से घनश्याम लोधी:- आपको बता दें रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने उपचुनाव के लिए घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। इसके अलावा बसपा ने समाजवादी पार्टी की तरफ से खाली आजम खान की सीट के लिए रामपुर लोकसभा सीट पर वॉकओवर देने का फैसला किया है जो विधानसभा के लिए चुने गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आजम खान के परिवार से किसी सदस्य के रामपुर लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ने की संभावना है।

Leave a Comment