Rajasthan Result 2022 : शिक्षा निदेशालय राजस्थान में पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड से पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षा दी है वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वह अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresult.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी:- इस साल पांचवी और आठवीं की परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमे से 12.63 लाख छात्र-छात्राओं ने आठवीं क्लास की परीक्षा दी थी। इसके अलावा 14.53 लाख विद्यार्थियों ने पांचवी क्लास की एग्जाम दी थी। आपको बता दें कि निदेशालय बोर्ड ने 27 अप्रैल से 17 मई तक पांचवी क्लास की परीक्षाएं आयोजित की थी। जबकि 17 अप्रैल 2022 से लेकर 17 मई 2022 तक आठवीं क्लास की परीक्षाएं आयोजित की थी। राजस्थान राज्य के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षाएं ली गई थी।

इससे पहले राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने ट्वीट किया था कि कक्षा 8 के 12.63 लाख और कक्षा 5 के 14.53 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11:00 बजे डिजिटल माध्यम द्वारा घोषित कर दिया जाएगा। सभी छात्र छात्राओं को मेरी तरफ से शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

Rajasthan Result 2022

Rajasthan Result 2022 : ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

● रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

● इसके बाद आरबीएसई कक्षा 5 और कक्षा 8 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

● अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

● इसके बाद RBSE की कक्षा 5 और कक्षा 8, 2022 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

● अब रिजल्ट को डाउनलोड कर ले।

● भविष्य के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *