IND vs SA 1st Match : साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस दौरान भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रन बनाये। इसके विपक्ष में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर जीत प्राप्त की। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। इंडिया की टीम के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लेकिन वह चूक गए।

IND vs SA 1st Match

IND vs SA 1st Match : इस रिकॉर्ड से चूके

भारत ने दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से पहले लगातार 12 T20 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की थी। अगर भारतीय टीम यह मैच भी जीत जाती तो लगातार तेरा इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बना लेती। लेकिन साउथ अफ्रीका से मिली हार के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अफ्रीका ने भारतीय टीम को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 विकेट से हरा दिया। भारत की हार के साथ ही यह ऋषभ पंत के लिए भी एक बुरे सपने जैसा रहा। ऋषभ पंत बतौर टी20 इंटरनेशनल कप्तान डेब्यू मैच खेल रहे थे।

पंत ने अपने नाम किया एक खास रिकॉर्ड:- ऐसी खबर है कि ऋषभ पंत ने अपने नाम से रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। वे भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे कप्तान बन गए हैं। पंत ने 24 साल और 248 दिनों में भारत की T20 मैचों में कप्तानी की। जबकि धोनी ने 26 साल और 68 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। इस मामले में सुरेश रैना पहले स्थान पर है। उन्होंने 23 साल और 197 दिनों की उम्र में यह है रिकॉर्ड बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *