Gaziabad: दिल्ली के बिल्कुल करीब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Gaziabad) से लिव इन रिलेशनशिप का एक मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने खुदकुशी कर ली। जब घर पर मृतका की बहन पहुंची, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरी घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और तो और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश जारी है।
Gaziabad : लिव इन रिलेशनशिप का है मामला
गाजियाबाद (Gaziabad) के आदित्य वर्ल्ड सिटी के अपार्टमेंट का यह मामला है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले लड़का और लड़की काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में थे। यह दोनों लड़का-लड़की नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में साथ में काम किया करते थे। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों से लड़का और लड़की दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इन दोनों के झगड़े के कारण लड़की काफी ज्यादा डिप्रेशन में चली गई।
Gaziabad : लड़का था पहले से शादीशुदा
मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन जिस लड़के के साथ रह रही थी, वह पहले से शादीशुदा था। जब से इस बात का पता लड़की को चला, वह डिप्रेशन में चली गई। रविवार के दिन इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी लंबा झगड़ा चला। और तो और लड़के ने झगड़े को बीच में छोड़ वह अपने ऑफिस चला गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि दीदी इस बात से इतनी परेशान हो गई कि उसने पहले अपनी चचेरी बहन से बात की और फिर घर में कोई ना होने का फायदा उठा कर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। मौके पर पहुंची बहन और पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर कोलंबिया अस्पताल ले गए लेकिन वह उससे पहले ही मर चुकी थी।
गाजियाबाद (Gaziabad) की पुलिस ने मृतक लड़की के मोबाइल फोन के साथ अन्य सारी चीजें अपने कब्जे में ले ली है। और तो और पुलिस लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लड़के की तलाश कर रही है।