Home Remedies For Health: हर भारतीय रसोई में हींग का इस्तेमाल बड़े शौक से किया जाता है। केवल खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है हींग, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद होता है। यह पेट से संबंधित कई बीमारियों को दूर करता है। इससे पेट के दर्द और अपच जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। अगर बात करें हम शहद की तो इसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फेट, क्लोरीन, सोडियम और मिनरल्स भी। इसमें कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखते हैं। अगर हम हींग और शहद दोनों को एक साथ मिलाकर ले तो इसके भी कई फायदे होते हैं। आइए इन दोनों को एक साथ लेने के फायदे बताते हैं….
Home Remedies For Health : वजन कम करने में सहायक:-
अगर आप इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर लेते हैं तो यह आपका वजन कम करेगा। हींग आपका मेटाबोलिजम ठीक है करता है और शहद एंटीऑक्सीडेंट चर्बी को कम करता है। आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा हींग मिलाकर लेना होगा। इसे सुबह खाली पेट पीना होगा।
एसिडिटी को करें दूर:- एसिडिटी होना एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है। इसके लिए आप हींग को तवे पर गर्म करके और इसमें शहद मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी में आराम मिलेगा।
पेट दर्द:- आजकल पेट दर्द की समस्या हर किसी को हो सकती हैं चाहे बच्चा हो या बड़ा। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद के साथ थोड़ी सी हींग को जीभ पर रखकर उसके बाद गुनगुना पानी पी ले। कुछ ही समय में आपको पेट दर्द से आराम मिल जाएगा।
ब्लोटिंग रोकने में मदद:- कई बार हम ज्यादा ऑइली खाना खा लेते हैं जिससे हमारे पेट में ब्लोटिंग होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको हींग और शहद को मिलाकर खाना चाहिए। आपको बता दें इन दोनों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपको इस परेशानी में आराम दिलाएंगे।