Gaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Gaziabad) स्थित खोड़ा इलाके में रहने वाली इंजीनियरिंग लड़की से निकाह कर दहेज मांगना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी ना होने पर लड़के ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दरअसल बात यह है कि गाज़ियाबाद (Gaziabad) निवासी लड़की के ससुराल वाले दहेज में कार, 2 लाख रुपए और गहने की मांग कर रहे हैं। जो कि लड़की के परिवार वाले पूरी नहीं कर पा रहे। मांग पूरी ना होने से लड़के वाले नाराज हो गए और लड़के ने व्हाट्सएप पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

3 talak

Gaziabad : मुकदमा दर्ज करवाया

लड़की के परिवार वालों ने जब इस मामले में बात करने के लिए लड़के के घर फोन किया तो सभी का फोन बंद बताया जा रहा है। इस मामले से परेशान होकर लड़की के परिवार वालों ने गाजियाबाद (Gaziabad) स्थित खोड़ा इलाके खाने में लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस लड़के और उसके परिवार की तलाश कर रही है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने MIT से B.Tech किया है। और तो और उनकी बेटी के लिए गाजीपुर के मोहम्मद दिलशाद के परिवार से रिश्ता भी आया था। लड़की के पिता ने कहा कि ज्यादा सोच समझ ना करते हुए उन्होंने रिश्ता तय कर दिया और अब वह लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने दहेज देने के लिए साफ साफ मना कर दिया है। इसलिए लड़के के घरवाले अब यह निकाह नहीं करना चाहते।

Gaziabad : दहेज के लिए लड़की को पीटने लगे

लड़की के पिता ने बताया कि कुछ दिन बाद लड़के वालों ने दहेज के लिए खुद ही मना कर दिया और शादी के लिए तैयार हो गए। लेकिन शादी होने के दूसरे दिन के बाद से ही दिलशाद और उसके घर वाले दहेज के लिए लड़की को पीटने लगे। और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दिलशाद ने व्हाट्सएप पर मेरी बेटी को तीन तलाक दे दिया।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के मिलने से हमने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसे जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोप सही साबित होने पर दिलशाद और उसके परिवार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *