Bharti Singh: कपिल शर्मा के अपकमिंग शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 सितंबर के दिन कपिल शर्मा अपना शो कुछ पुराने कलाकार और कुछ नए कलाकारों के साथ लेकर आने वाले हैं। लेकिन इस बार कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा शो के हिस्सा नहीं है। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म भी कर दिया है।
देखा जाए तो कृष्णा के साथ-साथ फैन भारती को भी काफी मिस करने वाले हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा शो में भारती का किरदार लोगों को बेहद पसंद था। जिसके छोटे-छोटे वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भारती सिंह इस शो को क्यों नहीं कर पा रही है, इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है। दरअसल बात यह है कि कपिल शर्मा शो शुरू होने से पहले वह थोड़ा आराम करना चाहती थी। लेकिन भारती सिंह (Bharti Singh) फिलहाल दूसरे और भी प्रोजेक्ट में बिजी चल रही है।
Bharti Singh: भारती करना चाहती थी थोड़ा आराम
एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि एक दूसरा शो काफी लंबे समय से चल रहा था। इसलिए वह कपिल शर्मा शो से पहले थोड़ा ब्रेक लेना चाहती थी। लेकिन जो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। बिना ब्रेक के लिए ही कपिल शर्मा शो दोबारा शुरू होने लग गया है। इसलिए भारती शो का हिस्सा नहीं बन पा रही। भारती का कहना है कि उन्होंने कई और लोगों को भी कमेन्टमेन्ट दे रखी है।
Bharti Singh: कभी-कभी आ सकती है शो में नजर
इंटरव्यू के दौरान भारती ने बताया कि उन्होंने ‘सारेगामापा’ शो को पहले ही हाँ कह दिया है। यहां तक कि भारती का कहना है कि अगर कपिल शर्मा शो और सारेगामापा शो की डेट साथ में क्रेश नहीं होती तो आप कभी-कभी कपिल शर्मा शो में भी भारती को देख पाएंगे। शो के चलते उन्हें अपने बेटे का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए आप भारती को हर किसी शो में ढूंढने की कोशिश ना करें क्योंकि उन पर और भी जिम्मेदारियां हैं।
Bharti Singh: 10 सितम्बर से होगा शो शुरू
इसमें तो कोई शक नहीं है कि भारती सिंह (Bharti Singh) जिस किसी शो में जाती है, वह शो लोगों का लोकप्रिय हो जाता है। इसी कारण लोग भारती को हर शो में ढूंढने की कोशिश करते हैं। दूसरी और खुशी की बात यह है कि कभी-कभी भारती कपिल शर्मा शो में नजर आएगी। कपिल शर्मा शो 10 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। यह शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे दिखाया जाएगा।