Bipasa Basu: कई दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार बिपाशा बासु (Bipasa Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की कुछ खबरें सामने आ रही है। लेकिन अब इन खबरों पर बिपाशा बासु ने खुद ही विराम लगा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस को बताया कि वह प्रेग्नेंट है, जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

यह बात तो सच है कि बिपाशा के बताने से पहले ही सोशल मीडिया पर बिपाशा की प्रेगनेंसी को लेकर कई सारे बातें सामने आ रही थी। लेकिन अब तक चुप रही बिपाशा बासु (Bipasa Basu) ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की कुछ तस्वीरें शेयर की है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा बासु और करण बहुत ही जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Bipasa Basu

Bipasa Basu: शेयर की तस्वीरें

16 अगस्त के दिन बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिपाशा बासु (Bipasa Basu) का बड़ा सा बेबी बंप नजर आ रहा है। बिपाशा बासु ने सिर्फ एक वाइट कलर का शर्ट पहन कर अपना फोटो शूट करवाया है। आप देख सकते हैं कि इस शर्ट का सिर्फ एक ही बटन बंद किया गया है, जिस वजह से बिपाशा बहुत हॉट नजर आ रही है। बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों तस्वीरों को जमकर प्यार मिल रहा है।

Bipasa Basu: शेयर किया ये कैप्शन

बिपाशा बासु (Bipasa Basu) ने अपनी शेयर की गई तस्वीर के साथ एक बहुत प्यारा सा मैसेज भी दिया है। वह मैसेज यह है कि नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया को जोड़ती है। बिपाशा का कहना है कि हम पहले की तुलना में अब ज्यादा कंप्लीट फील कर रहे। और तो और बिपाशा ने यह भी लिखा है कि सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था।

इसलिए हम जो कभी दो थे अब तीन हो जाएंगे। ये हमारे प्यार की निशानी है, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में बढ़ोतरी करेगा। बिपाशा ने सभी फैंस को धन्यवाद कहा है क्योंकि वह जानती है कि सभी लोग उनसे कितना ज्यादा प्यार करते हैं। अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए बिपाशा ने लिखा है कि आप सभी हमारे फैमिली मेंबर जैसे है, आप सभी ने हमारा जीवन सुंदर बनाया है।

Bipasa Basu: शादी को 6 साल पूरे

हैरान कर देने वाली बात यह है कि बिपाशा बासु (Bipasa Basu) और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में आई उनकी फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद करण और बिपाशा को कई जगहों पर एक साथ देखा भी गया था। ऐसा कहा जाता है कि बिपाशा और करण ने एक दूसरे को 1 साल तक डेट किया और फिर अप्रैल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में जुड़ गए। अब देखा जाए तो इन दोनों की शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं और इन्होंने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी भी सभी को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *