Firozabad: प्रेग्नेंट महिला को ट्रक को कुचला, पेट फटने से नवजात गिरी 5 फ़ीट दूर, बच्ची जिंदा

0
1039
Firozabad

Firozabad : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्भवती महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। ट्रक के पेट पर से गुजरने से पेट फट गया और गर्भ में पल रही बच्ची 5 फीट दूर जा गिरी। आसपास के लोगों द्वारा देखे गए इस हादसे से उन लोगों के तो रोंगटे खड़े हो गए। महिला का शरीर पूरी तरीके से बिखर गया है। आसपास के लोगों ने गर्भ में पल रही बच्ची को देखा तो वह सही सलामत दिखी। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एनके गुप्ता का कहना है कि बच्ची बिल्कुल सही सलामत है।

pragnent woman

Firozabad : मायके जा रही थी

फिरोजाबाद (Firozabad) पुलिस का कहना है कि गर्भवती महिला अपने पति के साथ आगरा से अपने मायके जा रही थी। तभी वह अचानक बाइक से गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक ने नीचे गिरी हुई महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। ट्रक के चढ़ जाने की वजह से महिला की तो तुरंत ही दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन गर्भ में पल रही बच्ची पेट से निकलकर सड़क पर गिर पड़ी।बच्ची को आसपास के लोगों ने तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पति का बहुत ही बुरा हाल है। पति रामू का कहना है कि उसकी आंखों के सामने ट्रक वाला उसकी पत्नी कामिनी को कुचलता हुआ चला गया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के शरीर में कुछ भी नहीं बचा, वह तड़प तड़प कर ही मर गई। तो दूसरी और सड़क पर गिरी बच्ची जोर जोर से रो रही थी।

Firozabad : नवा महीना चल रहा था

फिरोजाबाद (Firozabad) पुलिस ने बताया कि आगरा जिले के धनोरा का रहने वाला रामू अपनी पत्नी को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहा था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद (Firozabad) के नारखी थाना क्षेत्र स्थित वजीरपुर कोटला में है। रामू ने बताया कि उसकी पत्नी का नवा महीना चल रहा था। इस हादसे के बाद से रामू के होश ही उड़ गए हैं। रामू का कहना है कि उनकी शादी को हाल ही में 3 साल पूरे हुए थे। यह हमारा पहला बच्चा था। मेडिकल कॉलेज प्रचार डॉक्टर का कहना है कि बच्चा बिल्कुल सही सलामत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here