Bollywood Khabar : भाग्यश्री ने सालों बाद के नए खुलासे, रोमांटिक फिल्में नहीं करने देते थे पति, सामने आया हैरान करने वाला सच

0
744
Bollywood Khabar

Bollywood Khabar : भाग्यश्री एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म में डेब्यू के साथ ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया। इनके पहली फिल्म सलमान खान के साथ “मैंने प्यार किया” थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन जल्दी शादी होने के कारण उन्होंने बॉलीवुड से थोड़ी दूरी बना ली। अब इन्होंने कई सालों के बाद इस दूरी की सच्चाई बताई है, जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। उन्होंने बताया कि फिल्मों में काम ना करने का असली कारण उनके पति थे।

Bollywood Khabar

Bollywood Khabar : भाग्यश्री ने किया बड़ा खुलासा

भाग्यश्री के अनुसार उनके पति नहीं चाहते थे कि वह शादी के बाद रोमांटिक फिल्मों में काम करें। उनके अनुसार ससुराल वालों को बाहर की दुनिया समझ में नहीं आती थी। ससुराल में वह भाग्यश्री नहीं रहती थी। उन्होंने बताया ‘मेरी शादी ऐसे परिवार में हुई, जिनका फिल्मों से दूर दूर तक कोई लेना-देना नहीं था। वह बाहर की दुनिया को नहीं समझते थे। जब मैं काम के लिए बाहर जाती तो थी लेकिन वापस घर में कदम रखते ही एक आम गृहिणी की तरह घर का सारा काम करना पड़ता था।’

पति थे बहुत पोजेसिव

भाग्यश्री ने बताया कि उन्हें उस समय फिल्में करना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन मैंने ज्यादा जोर नहीं दिया। क्योंकि मेरे पति हिमालय बहुत पोजेसिव थे। इसलिए उन्हें फिल्मों में काम करना बंद करना पड़ा। क्योंकि उनके पति को यह पसंद नहीं था कि वह रोमांटिक फिल्मों में शादी के बाद काम करे। मैंने इसलिए ऐसी फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। मेरी प्रायरिटी में और सिर्फ मेरे पति थे।

Bollywood Khabar : पहली फिल्म के बाद ही कर ली शादी

भाग्यश्री ने हिमालय से 1990 में शादी कर ली थी। इनके अब दो बच्चे अभिमन्यु दासनी और अवंतिका है। इन दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया है। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 1989 में फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। और इसके 1 साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद बने अपने पति के साथ दिनों में नजर आई। वह परदेसी, सौतन की सौतन, हमको दीवाना कर गए जैसी कुछ फिल्मों में दिखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here