Bollywood News : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह उनके 15 महीने के अंतराल की फोटो है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने अपने काम और अपने दर्शकों को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा एक बार फिर वह अपने दर्शकों और चाहने वालों का प्यार पाना चाहते हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम के एक इंटरव्यू में कहा कि, “मेरे लिए दर्शक पवित्र है। मैंने इसे किसी अन्य कारण से नहीं किया है।”

Bollywood News

Bollywood News : अर्जुन ने और क्या कहा:-

उन्होंने कहा कि वह वापस अपने खांचे में चले गए है और खुद से कहा, “मैं अपने पेशे के लिए ऋणी हूँ। मैं इसके लिए अपने निर्माताओं और अपने दर्शकों का ऋणी हूं।” उन्होंने कहा कि वह टाइगर श्रॉफ की तुलना नहीं करना चाहते और वह उन जैसा बनने की कोशिश भी नहीं कर रहे। मैं स्वयं का एक अच्छा संस्करण चाहते हैं। जिसे उनके दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

उन्होंने आगे बताया कि डेब्यू करने से पहले उन्होंने कुछ वजन कम किया था। उन्होंने बताया कि मैंने एक्टिंग करने से पहले खुद का 50 किलो वजन कम किया था। तब मैं अपने 20 के दशक में था। मैं 143 किलो से कम आकर 93 किलो का हो गया। लेकिन फिर इसके 10 साल बाद मेरा शरीर बदलने लग गया। मुझे चोट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और काम का प्रेशर आदि झेलना पड़ा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं मेंटली स्टेबल नहीं हूं। मुझे वापस फिट होने में इसलिए समय लगा है।

अर्जुन कपूर का करियर:- इसमें अर्जुन कपूर के पास कई रोमांचक फिल्में हैं। इस समय वह मनाली में भूमि पेडणेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित है। इसके अलावा वह एक विलेन रिटर्न में जॉन अब्राहम, तारा सुतरिया और दिशा पाटनी के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को थिएटर में लगेगी। इसके अलावा अर्जुन ‘कुट्टी’ में भी एक्टिंग करेंगे जिसमें उनके साथ तब्बू, नसरुद्दीन शाह और राधिका मदन मुख्य भूमिका में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *