Bollywood News : बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 2022 बहुत ही बुरा साबित हुआ है। कुछ महीनों के अंदर ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सिंगर्स दुनिया को अलविदा कह गए हैं। आज हम उन सिंगर्स के बारे में बात करेंगे जो 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

केके: कल की रात मतलब 31 मई 2022 को कोलकाता में लाइव कंसर्ट के बाद सिंगर केके की तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें जल्दी से जल्दी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही केके ने अपना दम तोड़ दिया। हम आपको बता दें कि केके ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई मशहूर गाने दिए हैं जिनमें से ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म का ‘तड़प तड़प के’ गाना भी उनका ही गाया हुआ है। केके सिर्फ 53 वर्ष के थे।

Bollywood News

Bollywood News : लता मंगेशकर

यह तो हम सभी जानते हैं कि 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर की मृत्यु हो गई जो कि काफी समय से बीमार चल रही थी। लता मंगेशकर की मृत्यु के बाद पूरा देश सदमे में चला गया था। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थी।

बप्पी लाहिरी: लता मंगेशकर की मृत्यु के सिर्फ 9 दिन बाद 15 फरवरी को बप्पी लहरी के मृत्यु हो गई। जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े म्यूजिक डायरेक्टर और महान गायक थे। कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो बड़े संगीतकारों को खो दिया। बप्पी लहरी की उम्र 69 वर्ष थी।

सिधु मूसेवाला: हाल ही खबरों में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है जो नाम है पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला। जिनकी मृत्यु हाल ही में 29 मई 2022 को हुई है। इन्हें कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कल के दिन यानी 31 मई को सिद्दू मूसे वाला को अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। वह सिर्फ 28 वर्ष के थे।

ताज सिटीरियो नेशन: 90 के दशक के मशहूर पॉप सिंगर ताज का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इन्होंने अपने यूके वाले घर में आखरी सांसे ली थी। ताज की हालत कई वक्त से ठीक नहीं थी और वह कुछ समय के लिए कोमा में भी चले गए थे।

एमसी तोड़फोड़: मशहूर रैपर धर्मेश पवार यानी एमसी तोड़फोड़ की मृत्यु इस साल 21 मार्च 2022 में इनकी मृत्यु हो गई। वे सिर्फ 24 वर्ष के थे। एमसी तोड़फोड़ ने जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में भी काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *