Kartik Aryan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक नाम खूब जोरों शोरों से छाया हुआ है। वह नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन। जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में अपने नाम की है। आज हम आपको इनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Kartik Aryan: यहाँ हुवा जन्म व् पढाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) का जन्म 22 नवंबर 1988 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। कार्तिक आर्यन के पिता बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी माताजी डॉक्टर माला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ है। और तो और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की बहन भी डॉक्टर। फैमिली में सभी डॉक्टर होने के बावजूद कार्तिक आर्यन बचपन से ही सुपर स्टार बनना चाहते थे।
कार्तिक आर्यन ने ग्वालियर के किडीज़ स्कूल और सेंट पॉल्स स्कूल से पढ़ाई की है। कार्तिक आर्यन ने 11वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद अपने एक्टिंग करियर को लेकर सोचना शुरू कर दिया था। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) मुंबई चले आए। मुंबई आने के बाद मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल कॉलेज से उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर ली।
Kartik Aryan: कार्तिक की पहली फिल्म
कार्तिक आर्यन को फेसबुक के जरिए फिल्म निर्माता लव रंजन ने देखा था। साल 2011 में आई ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म में कार्तिक आर्यन ने बखूबी अपना रोल निभाया। जिसके बाद तीसरे साल की चल रही इंजीनियरिंग की पढ़ाई इन्होंने बीच में ही छोड़ दी। लेकिन अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद इन्होंने अपनी तीसरे साल की पढ़ाई पूरी कर डिग्री अपने नाम कर ली। उसके बाद साल 2015 में प्यार का पंचनामा का सीक्वल भी रिलीज़ किया गया था। दोनों फिल्मों में उनका मोनोलॉग काफी हिट हुआ था
कई लोगों को यह बात अब तक नहीं पता कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) एक सफल मॉडल भी रह चुके हैं। इन्होंने कई बड़ी ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कार्तिक आर्यन ने काफी जद्दोजहद की है। किसी भी फिल्म स्टार से कोई जान पहचान ना होना। कोई भी सोर्सेस ना होने के बावजूद कार्तिक आर्यन आज एक सफल एक्टर कहला रहें है। जब कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म प्यार का पंचनामा की शूटिंग चल रही थी, उस दौरान कार्तिक आर्यन 12 रूममेट के साथ 2BHK फ्लैट में रहा करते थे।
वैसे तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) शाकाहारी है, लेकिन आकाशवाणी फिल्म के दौरान उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 25 अंडे खाने के लिए कहा गया था। यह तो हम सभी जानते हैं कि कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपने कुत्ते कटोरी के साथ कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कार्तिक आर्यन से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह अपनी जिंदगी में शाहरुख खान को अपना प्रेरणा मानते हैं।