Khatron ke khiladi New Promo : खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 बहुत ही जल्द टीवी पर नजर आने वाला है। इस बार के सीजन में 15 कंटेस्टेंट नजर आएंगे। फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी स्टार शिवांगी जोशी इस शो में नजर आने वाली है। हाल ही में आए नए प्रोमो में शिवांगी जोरो से चीखती चिल्लाती हुई नजर आ रही है। लेकिन हम आपको बता दें कि इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी को शिवांगी पर कोई तरस नहीं आ रहा है। यह तो हमने देखा ही है कि स्टंट करते हुए कई बार कंटेस्टेंट हद से ज्यादा डर जाते हैं।

शिवांगी जोशी का हाल ही में एक प्रोमो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप प्रोमो में देख सकते हैं कि रोहित शेट्टी, शिवांगी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने शिवांगी जोशी को भूखे लोगों को खाना खिलाने का टास्क दिया है। शिवांगी जोशी को लगा कि भूखे इंसानों को खाना खिलाना होगा लेकिन उन्होंने जो देखा उसके बाद तो उनके होश ही उड़ गए।

Khatron ke khiladi New Promo

Khatron ke khiladi New Promo : मगरमच्छ के नुकीले दांत देखे तो वह हद से ज्यादा डर गई

शिवांगी जोशी का हाथ खींचते हुए एक व्यक्ति उन्हें भूखे मगरमच्छ के बाड़े में ले जाता है। शिवांगी जोशी जोर जोर से चिल्ला रही है, लेकिन रोहित शेट्टी को उन पर जरा सा भी तरस नहीं आ रहा। जब शिवांगी ने मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा दिया और शिवांगी ने जब मगरमच्छ के नुकीले दांत देखे तो वह हद से ज्यादा डर गई। शिवांगी जोशी इतना ज्यादा डर गई थी कि उन्होंने वहां से बाहर निकलने के लिए जोर जोर से चीखने लग गई।

यह तो हम सभी जानते हैं कि खतरों के खिलाड़ी में खिलाड़ियों को खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कंटेस्टेंट को ऊंचाई से लेकर जानवरों के बीच रहने तक का स्टंट दिया जाता है। इस बार का सीजन साउथ अफ्रीका के जंगलों में हो रहा है।

इस शो में इस बार 15 कंटेस्टेंट है, जिसमें रुबीना दिलैक, श्रीति झा, शिवांगी जोशी, कनिका मान, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, तुषार कालिया, एरिका पैकर्ड, चेतना पांडे, अनेरी वजानी हैं। इस बार आपको दो क्यूट से कपल्स भी देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया स्टार फैजू और जन्नत जुबेर भी नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *