Misha Birthday Celebration: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी मिशा कपूर (Misha Kapoor) का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की पार्टी खूब शानदार आयोजित की गई थी।

इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े स्टार अपने बच्चों को लेकर आए थे। मिशा कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिशा कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर की ननद सोहा अली खान अपने पूरे परिवार समेत पार्टी में मौजूद थी।

Misha Birthday Celebration

Misha Birthday Celebration: वायरल हो रही तस्वीरें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कुणाल खेमू यह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इसलिए सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपनी बेटी को लेकर शाहिद कपूर की बेटी के जन्मदिन पर आए।

Misha Birthday Celebration

सोहा अली खान को अपनी बेटी के साथ पार्टी में देखकर लोगों ने यह भी सोच लिया कि क्या करीना कपूर अपने दोनों बेटों को लेकर पार्टी में आई है क्या? लेकिन हम आपको बता दें कि करीना कपूर, तैमूर और जेह को पार्टी में नहीं लेकर आई है।

Misha Birthday Celebration: ये सेलिब्रेटी रहे बर्थडे पार्टी में शामिल

26 अगस्त को मिशा कपूर (Misha Kapoor) 6 साल की हो गई। ऐसा कहा जाता है कि मिशा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट बच्चों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी मिशा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती है तो वह बड़ी ही तेजी से वायरल होने लगती है। शुक्रवार को शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने अपनी बेटी के लिया बहुत ही शानदार पार्टी आयोजित की।

Misha Birthday Celebration

आपको हम बताते हैं कि मेहमानों की लिस्ट में कौन-कौन था? नीलिमा अजीम, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही और सोहा अली खान-कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू सहित कई स्टार किड्स थे।

Misha Birthday Celebration: शाहिद का पूरा परिवार एक साथ

ईशान खट्टर जोकि शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं, वह भी पार्टी में आए थे। उन्होंने पिंक टी-शर्ट पहन रखी थी। प्यारी सी गुड़िया की तरह सजी मीशा पिंक फ्लोरल फ्रॉक में नजर आ रही थीं। शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम भी मुंबई में अपनी पोती का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। और तो और मिशा के जन्मदिन पर पंकज कपूर और उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक अपनी बेटी सना कपूर के साथ बर्थडे पार्टी में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *