Ranbir kapoor-Arjun Bijlani Bond: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणबीर कपूर फिलहाल अपनी आ रही फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। शमशेरा फिल्म में हमें रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कई रियल्टी शो में जाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणवीर ‘रविवार विद स्टार परिवार’ शो में नजर आए थे। इस शो की वजह से रणवीर कपूर काफी सुर्खियों में छाए रहे। इस शो के सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आए। और तो और रणवीर कपूर ने अपने और अर्जुन बिजलानी के बारे में कुछ बातें भी बताई। हम आपको बता दें कि जब रणवीर कपूर, अर्जुन बिजलानी से मिले तो वह काफी ज्यादा खुश हुए।
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘रविवार विद स्टार परिवार’ शो में कई टीवी सीरियल के स्टार आते हैं। और तो और यह सारे टीवी स्टार परिवार के टाइटल के लिए एक दूसरे से लड़ते झगड़ते हुए नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी इन टीवी स्टार्स के साथ लड़ते झगड़ते हुए नजर आएंगे।
एक ही स्कूल में पढ़े हैं रणवीर और अर्जुन बिजलानी :
अर्जुन कपूर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, “मैं उसी स्कूल में पढ़ता था जिसमें अर्जुन पढ़ता था। और तो और हम दोनों सेम स्कूल हाउस और सेम ही फुटबॉल टीम में थे।” रणबीर ने कहा कि जब हम पहले की तरह फिर से अपने दोस्तों से मिलते हैं तो वह माहौल ही दूसरा बन जाता है। रणवीर कपूर ने यह भी कहा कि हम अब जिस समय में है मुझे अर्जुन पर काफी गर्व है और वह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करेगा।
रूपाली गांगुली से ली ट्रेनिंग:
यह तो हम सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर बहुत ही जल्द पिता बनने जा रहे हैं। आलिया ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की बात सभी के साथ शेयर की थी। आपको हम बता दें कि रणबीर बेबी आने से पहले ही बेबी की ट्रेनिंग लेने लगे हैं ताकि रणबीर बेस्ट फादर बन सके। रणवीर कपूर ने अनुपमा टीवी स्टार रूपाली गांगुली से बच्चों के डायपर बदलना सीखा।
अगर हम रणबीर कपूर की फिल्म की बात करें तो, ‘शमशेरा’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में लग जाएगी। इस फिल्म में आपको रणबीर कपूर डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।