Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सबके भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की पहली फिल्म के बारे में हर कोई जानता है। सलमान खान ने 1988 मे बीवी हो तो ऐसी फिल्म में साइड रोल किया था। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद सलमान खान ने सबसे पहले एडवर्टाइजमेंट की थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हमारे सूत्रों से पता चला है कि सलमान खान ने कमपाकोला नामक एक कोल्ड ड्रिंक का एडवर्टाइजमेंट किया था।
हैरान करने वाली बात यह है कि कोल्ड ड्रिंक का एडवर्टाइजमेंट सलमान खान (Salman Khan) ने और किसी के साथ नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ शूट किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुद आयशा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सलमान और उनके पहले एडवर्टाइजमेंट की तस्वीर शेयर की है। वीडियोस को देखने के बाद सलमान खान के फैंस काफी हैरान रह गए।
Salman Khan: कमजोर सलमान को देख हर कोई हैरान
यह तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) के फैन सलमान खान की छोटी सी छोटी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में सामने आए सलमान खान के वीडियो को वह किसी जैकपोट से कम नहीं समझते। इस पुराने ऐड को देखकर आयशा श्रॉफ की पुरानी यादें ताजा हो गई है। यह वीडियो इतना पुराना है कि इसमें आपको सलमान खान बहुत ही पतले दुबले नजर आएंगे।
Salman Khan: सलमान को पहचानना है मुश्किल
शेयर किए गए वीडियो के साथ आयशा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जब जीवन सरल और मजेदार था, यह जानकर खुशी हुई कि यह वापस आ रहा है। इस वीडियो को शेयर किए गए करीब 13 घंटे बीत चुके हैं, जिस पर अब तक 9 हजार से ज्यादा लाइक और कमेंट आ चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और आयशा को पहचानना काफी मुश्किल है।
Salman Khan: साल 1983 में हुआ था शूट
यह वीडियो 1983 के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप में शूट किया गया था। यह वीडियो सिर्फ सलमान खान के फैंस को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स को भी पसंद आया है। यहां तक की दिशा पाटनी और सुनीता कपूर ने इस वीडियो पर अपना ढेर सारा प्यार दिखाया है। ऐसा बताया जाता है कि इस एडवर्टाइजमेंट के लिए सलमान खान (Salman Khan) पहली बार कैमरे के सामने आए थे। वीडियोस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि पतला दुबला दिखने वाला इंसान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार होगा।