Sonali Phogat: सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) मशहूर टिक टोक सेलिब्रिटी में से एक मानी जाती थी। सोनाली फोगाट राजनीति से भी जुड़ी हुई थी। 2019 के वक्त सोनाली फोगाट ने भाजपा पार्टी के साथअपना कार्य शुरू किया था। लेकिन अब एक दुखद समाचार सामने आया है। हमारे सूत्रों से पता चला है कि 22 अगस्त के दिन गोवा में अचानक से सोनाली फोगाट को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वह किसी शूटिंग के लिए गोवा गई हुई थी। आज हम आपको सोनाली फोगाट के बारे में कुछ बातें बताएंगे।
भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का जन्म सितंबर 1979 को हरियाणा के एक गांव में हुआ था। फिलहाल सोनाली फोगाट टिक टॉक एप्लीकेशन पर काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 सीजन में भी शामिल हुई थी। 2008 के दौरान सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी बनी थी। 22 अगस्त को अचानक हार्ट अटैक आने से इनका निधन हो गया।

अगर हम इनके एजुकेशन की बात करें तो इन्होंने अपने स्कूलिंग फतेहाबाद के पायनियर से की थी। उसके बाद उन्होंने महर्षि दयानन्द महाविद्यालय, हरियाणा से बीए में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक रहा है। वे हमेशा से ही मशहूर होना चाहती थी। इसीलिए उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने टीवी इंडस्ट्री में दूरदर्शन में बतौर एंकर के रूप में पैर रखा था। एंकरिंग करते करते सोनाली फोगाट भाजपा जनता पार्टी से जुड़ गई। जिसके बाद सोनाली फोगाट ने एंकरिंग छोड़कर एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2016 में उन्हें मशहूर सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने नवाब शाह की पत्नी फातिमा का किरदार निभाया था। उन्होंने रवि किशन और जिम्मी शेरगिल जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का जन्म एक किसान के घर में हुआ था, इनके तीन बहनें और एक भाई है। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद सोनाली फोगाट की छोटी सी उम्र में ही शादी कर दी गई थी। छोटी सी उम्र में ही अपनी बहन के देवर से सोनाली फोगाट की शादी कर दी गई थी। लेकिन 2016 में संजय की हरियाणा स्थित उनके फार्महाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सोनाली मुंबई रहने लगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाली फोगाट के पति भी राजनीति से जुड़े हुए थे। सोनाली फोगाट की एक बेटी है, जिसका नाम यशोदा फोगाट है।
