IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन 2022 में खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ प्यार में जीते। आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत रोहित शर्मा के लिए थोड़ी राहत भरी होगी। लेकिन इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई है। आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं मुंबई इंडियंस की जीत के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को काफी फायदा हुआ है। बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है।
IPL 2022 : बेंगलुरु खिलाड़ियों के रिएक्शन हो रहे हैं वायरल
दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के द्वारा मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस हार के बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। मुंबई की इस जीत के बाद बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस, पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इसके अलावा पूरी टीम को मुंबई की जीत और अपने प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।
RCB ने शेयर की फ़ोटो:- आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें दिखाया गया है कि मुंबई इंडियंस की जीत के बाद फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को थैंक्यू भी लिखा, जबकि टीम डेविड का फोटो आरसीबी की जर्सी में फ्रेंचाइजी ने डाला है। उन्होंने 11 गेंदों में 34 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मैच का रुख पलट दिया। इस तरह मुंबई की यह जीत मुंबई इंडियन सबसे ज्यादा रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए फायदेमंद साबित हुई।