IPL 2022 : धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई की टीम वापस जीत के रास्ते पर लौट आई है। 1 मई को हुए मैच में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया। अब चेन्नई की टीम इसी मैदान पर बेंगलुरु की टीम के साथ मैच खेलेगी। चेन्नई को अंतिम चार में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत अहम है। इस मैच में वह नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : बनेगा यह खास रिकॉर्ड:

धोनी चेन्नई की टीम के लिए आज अपना 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे। धोनी किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या उससे अधिक मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में पहले नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। विराट बेंगलुरु की टीम के लिए 217 मैच खेल चुके है। आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है।

कप्तान के हिसाब से 302वां मैच

आपको बता दें धोनी T20 कप्तान के तौर पर आज अपना 302वां मैच खेलेंगे। कप्तान के रूप में 5994 T20 रन बना चुके हैं। अगर आज वह 6 रन और बना लेते हैं तो कप्तान के रूप में 6000 रन पूरे कर लेंगे। यह रिकॉर्ड बनाने वाले भी वह दूसरे कप्तान होंगे। इसमें भी विराट कोहली 6451 रन के साथ पहले स्थान पर है। T20 क्रिकेट में विराट कोहली पांच शतक और 48 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

धोनी की फेवरेट विपक्षी टीम है RCB

MS धोनी की हमेशा फेवरेट विपक्षी टीम RCB ही रही है। धोनी ने RCB के खिलाफ अब तक 836 रन बनाए है। इसके अलावा वह RCB के खिलाफ 46 छक्के भी लगा चुके है। अगर आज के मैच में वह 4 छक्के ओर लगाते है, तो उनके RCB के खिलाफ 50 छक्के हो जाएंगे, जो उनके लिए कोई बड़ी बात नही है। इसके साथ ही वज IPL में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *