IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में भी रहने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में फैले हुए 11 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक के साथ 216 रन ही बना पाए है। इस बार उन्होंने कोई भी शतक नहीं लगाया है।

IPL 2022

IPL 2022 : यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 30 रन बनाने के लिए उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया। इस पारी के साथ विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसी के साथ विराट कोहली आईपीएल में 5000 के अंदर खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट ने किया बहुत संघर्ष

विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड 218वां मैच खेलते हुए अपने नाम किया। विराट कोहली अब तक कुल 5028 गेंदों का सामना कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 6499 रन बनाए हैं। इसी के साथ विराट कोहली 5 शतक और 46 अर्धशतक भी लगा चुके है। आईपीएल लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन का है। इसी के साथ विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से 100 कैच पकड़ने वाले इकलौते फील्डर भी बन चुके है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2 कैच लपके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *