Health Tips for Morning Routine : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। हम यह भी जानते हैं कि पूरे दिन में से खुद के लिए वक्त निकालना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन आपको अपनी हेल्थ के लिए ऐसा करना होगा। अगर आप अपने आप पर ध्यान नहीं दे पाएंगे तो कई बीमारियां आपको घेर लेंगी। अगर आप थोड़ा सा वक्त निकाल कर अपने बिजी लाइफ में से खुद को बदल लेंगे तो आप कई बीमारियों से दूर हो पाएंगे। इसलिए आज हम आपको कुछ काम के टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप सुबह के वक्त अपनाकर खुद को सेहतमंद रख पाएंगे।

Health Tips for Morning Routine

Health Tips for Morning Routine : इन चीज़ों का करें पालन

● सुबह उठने की करे कोशिश: आप अपने आप को पूरे दिन फुर्तीला महसूस कराना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लेनी चाहिए। हमारे बड़े बुजुर्ग यह भी कहते हैं कि सूर्य उगने से पहले उठ जाने से हमारे शरीर काफी स्वस्थ रहता है। पुराणों में ऐसा कहा गया है कि ब्रह्म मूहूर्त सूर्योदय से डेढ़ घंटा पहले हो जाता है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर ध्यान या योगा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

● मुंह धो कर पानी पिये: आपको सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले नॉर्मल टेंपरेचर वाले पानी से मुंह धोना चाहिए। ऐसे में आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहेगी। उसके बाद आप जितना हो सके उतना पानी पी लीजिए। सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। और अगर आप हल्का गुनगुना पानी पिए तो और भी अच्छी बात है।

● दौड़: अगर आप अपने आप को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप सुबह जल्दी उठकर कम से कम 4 से 5 किलोमीटर दौड़ लगाइए। दौड़ लगाने से आपका स्टेमिना बढ़ जाएगा। और तो और आप काफी फुर्तीला भी महसूस करेंगे। आप चाहे तो दौड़ की जगह साइकिल भी चला सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो आपको वहां थोड़ा सा दौड़ करना चाहिए।

● एक्सरसाइज करें: कुछ वक्त से कोरोनावायरस सब जगह फैला हुआ था। जिस वजह से लोग अपने घर में ही रहना पसंद करते थे। लेकिन अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो, आपको कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी में लचीलापन आता है। आप चाहे तो प्राणायाम भी कर सकते हैं। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

● हेल्दी ब्रेकफास्ट: स्वस्थ शरीर के लिए आपका रोज हेल्दी ब्रेकफास्ट करना भी जरूरी है। अगर आपका ऑफिस ओपन हो गया है तो आपको ऑफिस जाने से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए। अगर पॉसिबल हो सके तो आपको सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहिए जैसे कि फल,दूध, सलाद और पनीर इनका आप नाश्ता कर सकते हैं। आप अपने सुबह के नाश्ते में तली हुई चीजें ना इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *