Navjot Siddhu in Jail : सभी को पता है पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई। उन्होंने शुक्रवार 20 मई को जेल में अपनी पहली रात गुजारी। नवजोत सिंह को पटियाला केंद्रीय सुधार गृह में भेजा गया है। यहां पर उन्हें कैदी नंबर और कोठी नंबर भी दिया जा चुका है।

सिद्धू के साथ चार कैदी और रहेंगे:- ऐसी खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में कैदी नंबर 137683 मिला है। उन्हें पटियाला के केंद्रीय सुधार गृह में 10×15 की एक कोठरी अलॉट हुई है। इस कोठरी में उनके साथ चार और कैदी भी रहेंगे। जिनमें से 2 पूर्व पुलिसकर्मी है और 2 आम नागरिक है जो अपने अलग-अलग अपराधों की सजा काट रहे हैं।

Navjot Siddhu in Jail

Navjot Siddhu in Jail : नही खाया खाना

मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने रात का पहला खाना नहीं खाया। उन्होंने शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट के दौरान ही खाना खाया था, इसके बाद उन्होंने जेल में जाने के बाद रात को खाना खाने से मना कर दिया था। नवजोत सिंह को जेल में आम कैदियों की तरह ही रखा गया है। जानकारी मिली है कि नवजोत सिंह सिद्धू को गेहूं से एलर्जी है और इस मामले में आज उनका मेडिकल टेस्ट जेल में ही हो सकता है।

किया था कोर्ट में सरेंडर:- पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के ‘रोड़ रेज’ मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 1 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद 20 मई को स्थानीय अदालत में सरेंडर किया था। उन्होंने शाम 4 बजे सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें जरूरी मेडिकल जांच के लिए माता कौशल्या हॉस्पिटल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद पटियाला केंद्रीय सुधार गृह में भेज दिया गया। नवतेज सिंह चीमा, हरदयाल सिंह, अश्विनी खेसरी, पीरमल सिंह और अपने समर्थकों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू अपने घर से कोर्ट तक गए। इसके पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के लिए थोड़ा समय मांगा था, लेकिन उनकी इस मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *