Vastu Tips : शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा का बन रहा शुभ योग, इस पूजा विधि से दूर होगी धन की कमी

0
979
Vastu Tips

Vastu Tips : शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती हैं और धन-धान्य की कमी दूर होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। पति पत्नी का संबंध मधुर बना रहता है। इस शुक्रवार को लक्ष्मी मां की पूजा का विशेष योग बन रहा है।

Vastu Tips : शुक्रवार का महत्व

इस दिन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करने का महत्व है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मे आने वाली परेशानियां दूर होती है। जिन लोगों के घर मे हमेशा अशांति बनी रहती है तो उन्हें लक्ष्मी जी की आरती और बीज मन्त्रो का जाप करना चाहिए।

Vastu Tips

ये करें उपाय:- इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी जल्दी प्रसन्न होती है।

नकारात्मक ऊर्जा करें दूर:- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके तांबे के लोटे से तुलसी में जल अर्पित करें और तुलसी के कुछ पत्ते लौटे में लेकर पूजा करें। एक पवित्र जल को घर के हर कोने में छिड़के। इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी।

शुक्रवार के दिन पूजा के बाद तुलसी पर जल चढ़ाते हुए भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here