Home Trending News Breaking News : अगले सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश, विशेषज्ञों ने बताए बाढ़ की संभावना

Breaking News : अगले सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश, विशेषज्ञों ने बताए बाढ़ की संभावना

0
Breaking News : अगले सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश, विशेषज्ञों ने बताए बाढ़ की संभावना

Breaking News : भारत देश में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही यह आगे की तरफ ही अपना रास्ता देख रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्दी पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चल रही मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ सकता है। ऐसा बंगाल की खाड़ी से चल रही तेजी से दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के कारण होगा। विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह से पूर्वोत्तर के कई राज्य में बारिश होगी। होने वाली बारिश जल स्रोतों को बढ़ाने में सहयोग देगी। ज्यादा बारिश होने की संभावना से पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ भी आ सकती है।

Breaking News

Breaking News : निजी एजेंसियों ने किया दावा

आपको बता दें निजी मौसम विज्ञान केंद्र स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून दस्तक दे सकता है। सामान्यतः जब मानसून आने के लिए पूरी तरह तैयार होता है तो पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधि अधिक तेज हो जाती है। जैसे कि मानसून के आने का अनुमान है।

विशेषज्ञों ने दी है जानकारी:- निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही है। इसके कारण अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश हो सकती है। यह बारिश जल निकायों के स्तर को काफी हद तक बढ़ा देगी जिससे पूर्वोत्तर के कुछ राज्य में बाढ़ भी आ सकती है।

एजेंसी के अनुसार पहले भी असम राज्य में बाढ़ देखी गई है। जिससे 31 जिले प्रभावित हुए थे। इस बार भी क्षेत्र के निचले हिस्सों की तुलना में निचला असम और मेघालय क्षेत्र ज्यादा प्रभावित होगा। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी अगले सप्ताह कुछ बारिश देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here