Aurangabad: यूपी में इस जगह हुआ मुंबई पुलिस पर हमला, पथराव के साथ गाडी में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने फर्जी पासपोर्ट के आरोपी को छुड़ाया

Aurangabad: औरंगाबाद (Aurangabad) थाना क्षेत्र के गांव इलना में शुक्रवार के दिन गांव वालों ने मुंबई पुलिस पर पथराव किया। पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ और पथराव करके फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले व्यक्ति को गांव वालों ने छुड़ा लिया। अपनी आत्मरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने चार राउंड फायर किए। एसपी सिटी ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर मुंबई पुलिस को गांव वालों के चंगुल से छुड़ाया। दरअसल मुंबई पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में आए थे, गांव वालों को लगा कि बदमाश होंगे। इसलिए उन्होंने मुंबई पुलिस को घेर लिया। पुलिस ग्राम प्रधान के भाई को पकड़कर थाने ले आई थी। इसलिए गांव वालों ने विरोध जताते हुए पुलिस वालों को घेर लिया।

police

Aurangabad : नकली पासपोर्ट बनाने का मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार नोएडा (Noida) निवासी सुनील अहूजा के खिलाफ नकली पासपोर्ट बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को यह खबर मिली थी कि सुनील अहूजा औरंगाबाद (Aurangabad) थाना क्षेत्र के प्रधान योगेंद्र सिंह के घर में छुपा हुआ है। इसलिए मुंबई पुलिस के 6 जवान सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे और प्रधान योगेंद्र सिंह के घर छानबीन के लिए गए। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुनील अहूजा को पकड़कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया था।

लेकिन इस बीच गांव वालों को यह खबर पहुंच गई थी और प्रधान के घर हजारों गांव वालों ने घेराबंदी कर ली। गांव वालों ने पुलिस वालों को बदमाश समझ कर उनके साथ हाथापाई करने के लिए उतर आए थे। और तो और गांव वालों ने पुलिस के कब्जे से सुनील को भी छुड़ा लिया था। गांव वालों ने पुलिस वालों के ऊपर पत्थर भी फेंके, जिससे गाड़ी तहस-नहस हो गई।

Aurangabad : मुंबई पुलिस ने किया फायर

गांव वालों से बचने के लिए पुलिस ने करीब 4 बार फायरिंग की। और तो और फायरिंग करते हुए जवान अपनी गाड़ियों को छोड़ कर जंगल की तरफ भागते चले गए। दूसरी और एसपी सिटी सिंह को खबर मिलते ही वह थाने की पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसपी सिटी सिंह ने किसी भी तरह से गांव वालों से बचाते हुए मुंबई पुलिस वालों को अपने कब्जे में किया और जंगल से निकालकर औरंगाबाद (Aurangabad) पुलिस थाने ले गए।

औरंगाबाद पुलिस फोर्स ने दोबारा सुनील अहूजा को ढूंढने के लिए प्रधान के घर पर छापा मारा तो सुनील अहूजा के घर पाया गया और साथ में एक बंदूक भी बरामद हुई है। फिलहाल ईलना गांव में कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के एसआई कॉन्स्टेबल को लेकर प्राइवेट आदमी को लेकर फर्जी पासपोर्ट मामले में अभियुक्त को पकड़ने के लिए ईलना ग्राम प्रधान के घर पहुंचे थे। अभियुक्त को पकड़ने की कोशिश की तो वहा विवाद हो गया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment