Banda: पति की मौत के बाद सुबक-सुबक कर रोने लगी पत्नी, कहा- “वो तो चले गए, मेरे 5 बच्चों का क्या होगा”

Banda : यूपी (UP) के बांदा (Banda) क्षेत्र में छत की मरम्मत करते हुए मजदूर के गिरने से परिवार पर आया संकट पूरे घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि मजदूर रात को छत पर सोया हुआ था। आधी रात को वह बाथरूम जाने के लिए छत से नीचे आने ही वाला था कि अचानक पैर फिसलने से छत पर से गिर गया।

मजदूर छत से गिरने पर दर्द के मारे जोर जोर से चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग जाग गए। मजदूर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। खून में हुए लथपथ मजदूर को तुरंत ही परिवार वालों और आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना तिवारी थाना क्षेत्र शंकर नगर की है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

maut

Banda : रो-रो कर बहुत बुरा हाल

मजदूर की मौत होने के बाद घर वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है। मजदूर की पत्नी ने बताया कि उसका पति अकेला ही पूरे घर को संभालता था। मजदूर के 5 बच्चे हैं, जिसमें से 4 लड़कियां और एक लड़का है। मजदूर के पत्नी रोती बिलखती हुई कह रही थी कि वह हमें अकेला छोड़ गया, अब मैं इन 5 बच्चों का पेट कैसे भरूंगी? कैसे हम अपना जीवन व्यतीत करेंगे?

पीड़ित परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त हम सब एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मजदूर उस वक्त घर में अकेला ही था। परिवार वालों को पड़ोसियों ने ही हादसा होने की बात बताई।

बांदा (Banda) के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि छत के चारों और दीवारें नहीं थी, जिस वजह से मजदूर नीचे गिर गया। फिलहाल मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि मृतक की मृत्यु कैसे हुई?

Leave a Comment