Home UP Noida: नोएडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लडके, नदी से निकालने पर पाए गए मृत

Noida: नोएडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लडके, नदी से निकालने पर पाए गए मृत

0
Noida: नोएडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लडके, नदी से निकालने पर पाए गए मृत

Noida: दिल्ली से स्टे इलाके नोएडा (Noida) में यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए पांच लड़कों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे यमुना नदी की यह घटना है। 5 लड़कों की मौत दोपहर 1:30 बजे के करीब हुई। जिन 5 लड़कों की मौत हुई है, वह लोग यूपी के ग्राम सलारपुर गांव के रहने वाले बताए गए है।

Noida

रविवार के दिन 5 लड़कों के डूबने की खबर एक पीसीआर कॉल द्वारा पुलिस को पता चली। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम को लेकर यमुना नदी के किनारे पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम और डीएम ईस्ट बोट क्लब की मदद से पांचो लड़कों की बॉडी को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Noida: भगवान कृष्ण की मूर्ति का कर रहे थे विसर्जन

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी पुलिस के हिसाब से ग्रेटर नोएडा (Noida) यूपी के 17-18 लोग कृष्ण भगवान की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए यमुना नदी के तट पर आए थे। उन सभी लोगों ने मिलकर कृष्णा जी की मूर्ति विसर्जन की, लेकिन मूर्ति आगे जाकर कहीं पर अटक गई। मूर्ति का ठीक तरह से विसर्जन करने के लिए 6 लड़कों ने नदी में छलांग लगाई। कुछ समय बाद एक ही लड़का नदी से बाहर आ पाया और बाकी 5 लड़के यमुना नदी के तेज बहाव के कारण डूब गए।

Noida

Noida: ये है उन 5 लड़कों की पहचान

अंकित पुत्र राजेंद्र 20 वर्षीय, भाग्यशाली पुत्र राजेंदर 16 वर्षीय, ललित पुत्र हरि किशोर 17 वर्षीय, वीरू पुत्र रामलाल 19 वर्षीय, शानू पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव 20 वर्षीय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here