Noida: जॉब इंटरव्यू के लिए होटल में बुलाकर किया लड़की का बलात्कार, नोएडा की है घटना

Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश नोएडा (Noida) की एक घटना सामने आई है। युवती को नौकरी के बहाने होटल में बुलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म। पीड़िता का कहना है कि एक व्यक्ति ने नौकरी का इंटरव्यू देने के लिए सेक्टर 27 के एक होटल में बुलाया था और फिर उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। और तो और जब लड़की अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगी तो आरोपी व्यक्ति उसे मारने पीटने लगा। पीड़िता महिला ने सेक्टर 20 थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Noida

Noida : जॉब के बहाने किया दुष्कर्म

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक लड़की ने बताया कि नोएडा (Noida) में एक युवक ने नौकरी के बहाने लड़की से संपर्क किया था। आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम सागर बताया था। उसक बाद आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित महिला को नोएडा सेक्टर 27 मुलाकात के लिए जगह बताई। पीड़िता को होटल में बुलाकर पीड़िता के साथ घिनौने अपराध को अंजाम दिया। गीता का कहना है कि होटल में पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उस व्यक्ति का नाम सागर नहीं शाहबाज है।

Noida : अपनी बहन को बताई सच्चाई

घर पहुंच कर पीड़िता ने अपनी बहन को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। यह दोनों बहने नोएडा (Noida) के सेक्टर 20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चली गई। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह पर छापामारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को यह आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द आरोपी को हिरासत में लेगी।

Leave a Comment