Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक वकील ने महिला के पति की जमानत दिलाने की आड़ में अपने दोस्तों के साथ महिला का गैंग रेप किया है। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस के पास से इंसाफ ना मिलने के कारण अब उसे मीडिया की मदद लेनी पड़ रही है। महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह खुद को फांसी के फंदे पर लटका लेगी। लेकिन वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि महिला के साथ किसी भी तरह की वारदात नहीं हुई है।

Noida

Noida: वकील ने किया गैंगरेप

मीडिया रिपोर्टर के अनुसार फरीदाबाद की रहने वाली महिला के पति के पर चोरी का इल्जाम लगा है। जिस वजह से उस व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। पत्नी अपने पति की जमानत कराने के लिए सूरजपुर कोर्ट के वकील से मिली। महिला का कहना है कि उसके पति को जमानत दिलाने के बहाने से वकील ने अपने तीन दोस्तों के साथ महिला को किसी सुनसान मकान पर ले गया और फिर उस महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वकील और उसके दोस्तों ने महिला को सुनसान गोल चक्कर पर छोड़ दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर-20 और बिसरख में शिकायत दर्ज कराई थी।

Noida: सोशल मीडिया से मांगी मदद

पीड़ित महिला का कहना है कि वह पिछले 4 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई भी उसे इंसाफ नहीं दे रहा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे आए दिन बस यहां से वहां घुमाया फिराया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसके पास सबूत के तौर पर एक ऑडियो रिकॉर्डर भी है, जिसमें आरोपियों ने खुद अपना गुनाह कबूल किया है। फिर भी महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है इसलिए पीड़ित महिला मीडिया से मदद मांग रही है।

Noida: नहीं मिल रहा इंसाफ

इस पूरे मामले पर पुलिस ने ट्वीट किया है कि पीड़िता ने कथित दुष्कर्म के सात महीने बाद 12 अक्टूबर 2021 को महिला थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद में जीरो FIR दर्ज कराई थी. इस एफआईआर में घटनास्थल जनपद गौतमबुद्धनगर और 6 मई 2021 व 15 मई 2021 का जिक्र है। पुलिस का कहना है कि गैंगरेप की जब छानबीन की गई तो उसके कोई भी पुख्ता सबूत उन्हें नहीं मिले हैं। 29 जुलाई को इस वारदात को लेकर पुलिस ने आखिरी रिपोर्ट सबमिट की थी।

पुलिस का कहना है कि छानबीन करने से पता चला है कि महिला के पति के ऊपर काफी सारे मुकदमे पहले से चल रहे हैं। मुख्य आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। अपने पति को जमानत दिलाने के लिए महिला ने मुख्य आरोपी वकील से बात की थी। बेल कराने की फीस को लेकर ही उसका आरोपियों से विवाद हुआ, जिसके चलते संभवत उसने आरोप लगाया। इस मामले में नोएडा (Noida) की बिसरख पुलिस सारी छानबीन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *