UP: यूपी (UP) के बागपत के टोहडी गांव में इन दिनों एक सांप की वजह से दहशत का माहौल छाया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जहरीले सांप अब तक चार महिलाओं और 4 लोगों पर हमला कर चुका है। बल्कि सांप के काटे जाने से एक जन की घटनास्थल पर ही मौत भी हो चुकी है।

पूछताछ के दौरान गांव वालों ने बताया कि उन्होंने कई बार सांप को लोगों के घरों में चारपाई के आसपास घूमते हुए देखा था। अब तक काबू में नहीं आए सांप के लिए लोगों ने अपने घरों के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए हैं। लोगों को अपने ही घरों में सोने से डर लगने लगा है।

UP

यह पूरी घटना यूपी (UP) के बड़ौत क्षेत्र के टोहडी गांव की है। यहां पर सांप के काटने से अशोक नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। तो वहीं उसी गांव के रहने वाली 3 महिला और अन्य एक व्यक्ति को भी सांप ने काट लिया है। सावन का महीना पूरा होने के बाद सांप काटे जाने का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता नजर आ रहा है। जिस वजह से पूरा गांव डरा सहमा सा है।

UP: सांप के काटने से हई मौत

गांव के लोगों का कहना है कि अब तक चार लोगों को सांप काट चुका है और जिन जिन लोगों के घरों में सांप को देखा गया था, उस घर के सदस्य अब सो भी नहीं पा रहे। सांप का खौफ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गांव के लोगों ने यह फैसला लिया है कि अब पंचायत बुलाकर इस सांप के बारे में कुछ विचार विमर्श किया जाए।

UP

गांव वालों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सांप अचानक गांव में इतनी दहशत क्यों फैला रहा है। और तो और कुछ लोग तो इस बात पर अलग-अलग विशेष टिप्पणियां भी देने लगे हैं। लेकिन पंचायत द्वारा यह फैसला किया जा रहा है कि इस सांप के बारे में जल्द से जल्द सोचा जाए। ताकि गांव के लोग चैन की नींद सो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *