UP Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक होगी मानसून की एंट्री, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather Alert : इस समय देश के पूर्वोत्तर राज्य में मानसून छाया हुआ है। अगर मानसून की गति इसी तरह बनी रहे तो उत्तर प्रदेश में 19 जून तक उसकी धमाकेदार एंट्री हो सकती है। फिलहाल अभी तक मानसून पूर्वोत्तर राज्य में बारिश कर रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है मानसून की पहली बरसात राज्य के पूरे उत्तर प्रदेश में होगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव बन रहा है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में मानसून आने की तैयारी है। आपको बता दें पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस मौसम के बदलने के साथ ही बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

UP Weather Alert

UP Weather Alert : कहां है बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते 3 जून तक एंट्री ले ली थी। मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भयंकर गर्मी से जूझना पड़ेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मानसून के एंट्री लेते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Comment