Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी महिला थाना से एक मारा पीटी का वीडियो सामने आ रहा है। पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई और मारपीट का वीडियो काफी तेजी से वायरल का नजर आ रहा है। यह वीडियो हाल ही में 4 जुलाई के आसपास का बताया जा रहा है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपनी पत्नी के साथ में बात करने के चक्कर में पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। पुलिस से बातचीत करते वक्त आरोपी घबराते हुए हाथापाई और मारा पीटी करने लगा।
युवक का नाम विष्णु है। विष्णु का अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया था। विष्णु के ससुर जी ने अपनी बेटी के साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट करवाई थी। विष्णु को महिला पुलिस थाने में बातचीत करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। महिला पुलिसकर्मी से बात करते-करते विष्णु इतना बौखला गया कि वह कॉन्स्टेबल पर हमला करने लगा।
Uttarpradesh News : पुलिस थाने को ही अखाड़ा बना लिया
विष्णु ने महिला पुलिस थाने को ही अखाड़ा बना लिया। विष्णु को बहुत मुश्किल से पुलिस अपने काबू में कर पाई। पुलिस ने विष्णु को अब सलाखों के पीछे रखा है। इस पूरे मामले में मैनपुरी थाना क्षेत्र के अध्यक्ष मधुबन कुमार जी का कहना है कि विष्णु ने पुलिस थाने के अंदर कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार किया है।
एसपी मधुबन कुमार ने कहा है कि युवक के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी तरह से छानबीन की जाएगी और फिर किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। युवक की दिमागी हालत के बारे में एसपी ने कहा है कि ऐसा कोई भी मामला आता है, तो हम उनके परिजनों से कुछ डाक्यूमेंट्स मांगते हैं। अगर वह डाक्यूमेंट्स मिल जाएंगे तो आगे विचार किया जाएगा।