Bollywood News : हर किसी का अपनी पर्सनल जिंदगी में एक बार कोई ना कोई क्रश जरूर होता है, लेकिन जरूरी नहीं कि उस क्रश से अपनी शादी हो और वह अपना लाइफ पार्टनर बन जाए। ऐसा किस्मत वालों के साथ होता है। आपको बता दे बी टाउन के विकी कौशल भी उन्हीं भाग्यशाली लोगों में से एक है। विकी कौशल को कैटरीना कैफ पर क्रश था और उनकी शादी उनके क्रश से हो गई। हाल ही में फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने ऐसी बात का खुलासा किया है कि, विकी कौशल को कोई और मिल गई है। इस बात पर कैटरीना कैफ ने अपना रिएक्शन दिया है।
Bollywood News : फराह ने कैटरीना को किया सचेत
आपको बता दें कि विकी कौशल अपनी अगली फिल्म ‘बंदिश बैंडिट्स’ के लिए क्रोएशिया गए हुए हैं। जहां पर फराह खान भी उनके साथ है, जो उन्हें कोरियोग्राफ कर रही है। यहां से कोरियोग्राफर फराह खान ने विकी कौशल के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है और इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। खूबसूरत ब्लैक आउटफिट में फराह खान विकी कौशल के साथ खड़ी है, जो वाइट टी शर्ट और ब्लू पेंट में हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में फराह ने लिखा, ‘माफ करना कैटरीना। उन्होंने किसी और को ढूंढ लिया है।’ फराह खान की इस इंस्टा स्टोरी को भी शेयर करते हुए कैटरीना कैफने लिखा, “आपको अनुमति है फराह खान।”
आपको बता दें, कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कुछ सालों तक एक दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था। इसके बाद उन्होंने रॉयल अंदाज में 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई। शादी के बाद से ही यह क्यूट कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाता हुआ नजर आ रहा है। उनके चाहने वालों को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। इसी कारण उनके फैंस उन्हें ‘विकैट’ कहते हैं।