Uttarpradesh News : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन और अपर्णा यादव बिष्ट की मां अंबी बिष्ट का प्रशासन ने बाराबंकी ट्रांसफर कर दिया है। अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में 25 साल से कार्यरत थी। वे यहां जोनल अधिकारी के तहत कार्यरत थी। इससे पहले भी इनका कई अन्य जिलों में ट्रांसफर हुआ है लेकिन रसूख के कारण आदेश को रद्द करवा दिया जाता था। आपको बता दें उनकी बेटी अपर्णा यादव इस समय बीजेपी की नेता है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में अंबी बिष्ट नगर निगम जोन- तीन में काम करती हैं। नगर निगम ने हाल ही में ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। दो हजार अट्ठारह में भी इनका ट्रांसफर किया गया था लेकिन वह रोक दिया गया था। इससे पहले वह एलडीए में तैनात थी। उसके बाद उनको नगर निगम में पोस्टिंग दे दी गई।

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News: पहले भी हुआ था ट्रांसफर

अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में 25 साल से कार्यरत हैं। इनका पहले भी ट्रांसफर किया गया था, लेकिन रसूख के कारण कई बार इनका तबादला रुकवा दिया गया। दिन में पहली बार बाराबंकी ट्रांसफर किया गया था। नगर निगम में अन्य कई अफसरों के भी तबादले हुए हैं। इनमें सहायक नगर आयुक्त और ईओ श्रेणी के अधिकारी शामिल है।

अपर्णा ने हाल ही में ज्वाइन की है बीजेपी:- आपकी जानकारी के लिए बता दें अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है। 2017 में वे सपा के टिकट पर लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में अपर्णा ने बीजेपी ज्वाइन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *