Uttarpradesh News : यूपी के चंदौली क्षेत्र का एक व्यक्ति अपराध की दुनिया में अपना कदम रखने ही जा रहा था कि उससे पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति ने एक बदमाश की संगत में आकर बंदूक के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। यह व्यक्ति दिखाना चाहता था कि यह भी एक गैंगस्टर है। चंदौली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की नजर जैसे ही इस वीडियो पर पड़ी उन्होंने इस व्यक्ति को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जिले के बलुआ थाना इलाके के निवासी नित्यानंद पांडे ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव दिखाने के लिए एक वीडियो अपलोड किया था। इस व्यक्ति ने बंदूक के साथ अपना एक वीडियो बनाकर डाला था, जिसे पुलिस देखते ही इस व्यक्ति की खोज में लग गई। पुलिस को जैसे ही पता चला कि यह व्यक्ति बलुआ थाने क्षेत्र का रहने वाला है, वैसे ही इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Uttarpradesh News : शातिर अपराधी के संपर्क में आया युवक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर नजर डीएसपी अनिरुद्ध सीह की भी पड़ी थी। डीएसपी अनिरुद्ध भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डीएसपी अनिरुद्ध के निरीक्षण में ही एसएचओ राजीव सीहा ने कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस की छानबीन करने के बाद इस व्यक्ति ने बताया कि यह व्यक्ति सुनील नामक अपराधी के संपर्क में आया गया था। सुनील यादव इसे अपना पार्टनर बनाना चाहता था। इस व्यक्ति ने बताया कि सुनील यादव ने ही इसे बंदूक भी ला कर दी। ताकि वह सोशल मीडिया पर अपना रुतबा दिखा सके। लेकिन पुलिस की छानबीन के कारण नित्यानंद पांडे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने नित्यानंद को अपनी कस्टडी में रखा है।
चंदौली के डीएसपी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सुनील यादव एक खूंखार अपराधी है। जो कि अभी जमानत पर बाहर है। सुनील यादव, नित्यानंद पांडे को शराब पिलाकर और बंदूक देकर अपराध की दुनिया में लाना चाहता था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने नित्यानंद पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।