Kartik Aryan: गणेश चतुर्थी के दिन कई मुंबई निवासी गणेश जी की प्यारी प्यारी मूर्तियों को अपने घर पर स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी पर मुंबई में एक अलग ही माहौल नजर आता है। वही बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को अपने माता पिता के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करते हुए देखा गया है। देखा जाए तो इस साल में कई सारी पिक्चरों में से कुछ ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल किया है, जिसमें से ‘भूल भुलैया 2’ भी शामिल है। अपनी फिल्म की सक्सेस के बाद अब कार्तिक आर्यन लाल बाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे।
वैसे देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता और कलेक्शन के लिए कई परेशानियों को झेलने के बाद कार्तिक आर्यन के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि 2 साल से कोरोना महामारी के कारण मुंबई में गणपति धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा था। लेकिन इस साल गणपति बप्पा का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इसलिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने और आने वाले साल में उन्नति करने के लिए पहुंच गए हैं।
यहां तक कि कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया द्वारा लाल बाग के राजा के दर्शन के बारे में बताया है।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने मैसेज में लिखा है कि, “गणपति बप्पा मोरिया, इनका दर्शन पाकर मैं धन्य हो गया हूं। जीवन बदलने वाला साल और आशा करता हूं आप आगे भी मेरी सारी मन्नते ऐसे ही पूरी करते रहे।”
बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने और अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) बड़ी मेहनत करते हैं, यह तो हम सभी जानते हैं। अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ती रहे इसलिए कार्तिक आर्यन को गणपति बप्पा को धन्यवाद तो कहना ही चाहिए।
इस साल गणपति बप्पा का सबसे पहले दर्शन करने वाले सेलिब्रिटी में कार्तिक आर्यन का नाम आता है। क्योंकि 2 साल से महामारी के चलते किसी को भी लालबाग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन दर्शन के लिए अपने माता पिता के साथ लालबाग पहुंचे थे।
यहां तक कि लोग इतने उत्साहित नजर आने लगे कि वह खुद को कार्तिक आर्यन के साथ सेल्फी लेने के लिए रोक नहीं पा रहे थे।
यह तो हम सभी जानते हैं कि कार्तिक आर्यन सेल्फी के लिए कभी भी अपने फैंस को नाराज नहीं करते। इतनी भीड़ में भी फैंस को सेल्फी देने के लिए कार्तिक ने स्टाइल से ही सही, मौका निकाल ही लिया।