Mamta Kulkarni: 90 के दशक की बॉलीवुड स्टार ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में पाया जाता था। बाजी, नसीब, करण-अर्जुन और आशिक-आवारा जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्में ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को दी थी। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) की पॉपुलैरिटी आए दिन सातवें आसमान पर पहुंच जाती थी। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी ने सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आमिर खान (Aamir Khan) जैसे बड़े स्टार के साथ भी बॉलीवुड को कई बड़ी फिल्में दी है। 90 के दशक में लोगों का यह कहना था कि ममता कुलकर्णी काफी लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाई रहेगी, लेकिन अफसोस की बात ये है कि ऐसा बिलकुल नहीं हुआ।

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni: ऐसी रही ममता कुलकर्णी की जिंदगी

हम आपको बता दें कि एक मैगजीन के लिए ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने टॉपलेस फोटोज खिंचवाई थी। जिस वजह से ममता काफी समय तक सुर्खियों में छाई रही। और तो और ममता कुलकर्णी का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से भी है, ऐसी बातें आए दिन सामने आती रहती थी। यह बात सच भी साबित हुई जब ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से 2002 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

सूत्रों से यह पता चला कि ममता ने शादी करने के तुरंत बाद ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे और ममता अपने पति के साथ केन्या (Kenya) में सेटल हो गई थी। ममता कुलकर्णी चर्चा में तब आई जब उनके पति विकी गोस्वामी का नाम इंटरनेशनल ड्रग माफिया से जुड़ गया।

लेकिन कभी भी ममता ने अपने पति का नाम ड्रग माफिया में जुड़ने के बाद भी उस बात को खास तवज्जो नहीं दी। आज से कुछ साल पहले ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बायोपिक लेकर आई थी, जिस बायोपिक का नाम ‘ऑटो बायोग्राफी बाई योगिनी’ था। जब ममता बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापस आई तब उनका पूरा लुक बदला हुआ था, उन्होंने एक लंबा सा टीका लगा रखा था और भगवा कलर का ड्रेस पहन रखा था। जब उनकी बायोग्राफी लॉन्च हुई तो ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कहा कि वह अब एक सात्विक बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *