Nayantara: एक्ट्रेस और वाइफ नयनतारा (Nayantara) के साथ विग्नेश शिवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आई डी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन दोनों की तस्वीरों से नजर आ रहा है कि इन दोनों की केमिस्ट्री कितनी बेहतर है। लेकिन केमिस्ट्री दिखाने से पहले इन दोनों ने भारतीय होने का सबूत दिया है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इस अभियान के चलते सोशल मीडिया पर अपने घर पर तिरंगा लहराते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी और विग्नेश शिवन और उनकी वाइफ नयनतारा (Nayantara) ने विदेश धरती यानी स्पेन में अपना तिरंगा झंडा लहरा कर स्वतंत्र दिवस मनाया है। स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है।
स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद इन दोनों कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस और वाइफ के माथे को चूमकर उन पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए उनके पति नजर आ रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है इसलिए लोग जमकर इन की तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) और विग्नेश शिवन की इस तस्वीर पर अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक और कमेंट मिल चुके हैं। और तो और विदेश में अपने देश के प्रति प्यार दिखाने पर भी विदेशियों ने इनकी खूब सराहना की है। अगर हम इन दोनों के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की स्कर्ट पहनी थी और विग्नेश को कैजुअल लुक में देखा गया था।
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों कपल ने हाल ही में 9 जून 2022 को शादी के बंधन में एक दूसरे को जोड़ लिया है और अब यह दोनों स्पेन में अपना हनीमून मनाने के लिए गए हुए हैं। इन दोनों ने अपनी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री आसानी से नजर आ रही है।
यह दोनों कपल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट अपने फैंस के लिए रोजाना शेयर करते रहते हैं। फिलहाल यह दोनों स्पेन में अपना क्वालिटीज टाइम बिता रहे हैं। इनकी तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश भी हो रहे हैं।