Tiranga: आज 15 अगस्त के दिन पूरे देश भर में आजादी की गूंज जोरों शोरों से गूंज रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी आज का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने अंदाज से आजादी का दिन मना रहा है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तरह तमाम सेलेब्स ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और इसकी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं। आइए हम बताते हैं सेलिब्रिटी के जश्न मनाने का तरीका।

Tiranga : शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपने पूरे परिवार समेत जन्नत की छत पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा (Tiranga) फहराया है। इस खूबसूरत मंजर का शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान: सलमान खान ने भी अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तिरंगा (Tiranga) को लहराया है। और तो और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की है और सभी को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
Tiranga अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिग बी अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर भी राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया है और तो और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर मूक बाधिर बच्चों के साथ इशारों की भाषा में राष्ट्रगान करते हुए अपना खान वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो कि बहुत ही प्यारा वीडियो है।
विवेक ओबरॉय : विवेक ओबरॉय ने भी अपने पूरे परिवार के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा (Tiranga) को लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। और अपने सभी फैन्स को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
अभिषेक बच्चन : अभिषेक बच्चन के साथ कपिल शर्मा को देखा गया है। इन दोनों ने मेलबर्न फिल्म फेस्टवल में तिरंगा (Tiranga) फहराया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।