Home Games Virat Kohli : सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, देखें पूरी जानकारी

Virat Kohli : सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, देखें पूरी जानकारी

0
Virat Kohli : सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, देखें पूरी जानकारी

Virat Kohli : 2 सालों से विराट कोहली मैदान पर कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दी है। आपको जानकर खुशी होगी कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम कर 20 करोड़ फॉलोवर्स हो चुके है। इतने फॉलोअर्स वाले वह पहले भारतीय हैं। इसके साथ ही हुआ है पहले भारतीय क्रिकेटर भी हैं जिन्होंने यह आंकड़ा टच किया है। यही नहीं, वह सभी खेलों के प्लेयर में, सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो और बाद में लियोनेल मेसी हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli : रोनाल्डो है लिस्ट में सबसे ऊपर

पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्तमान में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि उन्हें 45 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते है। उनके बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम आता है। मेसी से 33 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स है। इसके बाद में विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 20 करोड़ है। ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार 17.5 करोड़ फॉलोवर्स के साथ विराट के नीचे है।

तीनों फॉर्मेट में रहे है कप्तान विराट कोहली:- पिछले दो सालों से विराट कोहली फॉर्म में नही है। उन्हें कोई शतक लगाए हुए ढाई साल से ज्यादा हो गए हैं। विराट कोहली ने आखिरी शतक 2019 में लगाया था। यह शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में लगाया था। इसके बाद अभी तक वह कोई शतक नहीं लगा पाए। फॉर्म में नही चलने के कारण ही उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप के पहले उन्होंने T20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद वनडे टीम की कप्तानी में उनके हाथ से चली गई। इस साल के शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी को भी अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here