Kanpur News : पिछले 24 घंटे में हुए 12 लोग गिरफ्तार, 500 से ज्यादा पर केस, पत्थरबाजों में फैला डर, जाने पूरी डिटेल

0
807
Kanpur News

Kanpur News : उत्तर प्रदेश में हुए कानपुर हिंसा में अब पुलिस की जांच ने और रफ्तार पकड़ ली। इसमें अब तक 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 6 जून तक लगभग 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पिछले 24 घंटों में 12 लोगों को और गिरफ्तार किया गया। अब पत्थरबाजों में गिरफ्तारी के बाद पुलिस का डर भी फैला हुआ है।

पत्थरबाजों में पुलिस का डर:- कानपुर कमिश्नरेट में पत्थरबाजों के पोस्टर चस्पा करवा दिए हैं। इसके बाद पत्थरबाजों में डर का माहौल देखा जा सकता है। कानपुर हिंसा में शामिल सल्लू नाम के युवक ने करनैलगंज थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा जारी किए गए पोस्टर में इसकी फोटो 13वें नम्बर पर थी। कल पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सल्लू ने सरेंडर कर दिया। वह वीडियो में पत्थर फेंका हुआ दिख रहा है।

Kanpur News

Kanpur News : पुलिस ने पोस्टर किये चस्पा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 40 संदिग्ध लोगों के पोस्टर पर फोटो चिपका दिए हैं। इन सभी लोगों पर कानपुर हिंसा का आरोप है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुछ ऐसे पत्थरबाजों की पहचान की है, जिन पर कानपुर हिंसा का आरोप लगा है। वीडियो से फोटो निकालकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सड़कों और पुलिस चौकियों में लगवा दिए है।

500 से ज्यादा पर केस:- इसके अलावा पुलिस ने पोस्टर में 13, 16, 22 और 31नम्बर पर दिख रहे लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कानपुर हिंसा में छोटे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात लगी हुई है। इसके अलावा इन उपद्रवियों की मदद करने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में 500 से ज्यादा लोगों पर केस किया है।

पुलिस का दावा है कि 100 से ज्यादा लोगों की पहचान हो चुकी है जिनमें से 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी भी शामिल है। अभी 14 दिन की जेल भेजा गया है। इसके अलावा भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here