Health News : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा में फिटनेस के लिए जानी जाती है। अभी एक्ट्रेस की उम्र 48 साल है लेकिन उनकी बॉडी की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इसके अलावा वह अपनी डेली डाइट और रूटीन को फॉलो करती है। एक्सरसाइज के अलावा योगा, मेडिटेशन आदि भी करती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाइट और एक्सरसाइज से संबंधित वीडियो डालती रहती है।

बताये अपने फ़िटनेस के राज:- मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस के कई राज बताएं हैं। वह अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के अलावा रनिंग वॉकिंग एक्सरसाइज और योगा के अलावा स्विमिंग भी करती है। अपने डाइट प्लान को काफी कड़ाई से फॉलो करती है। उनका कहना है वह हर तरह का खाना खाती है लेकिन सीमित मात्रा में।

Health News

Health News : सबसे पहले करती है योगा

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत योगा से करती है। उसके बाद उनको आउटडोर एक्सरसाइज करना पसंद है। वह रोजाना 1 घंटे से साइज के अलावा वॉक भी करती है। वॉक करने से पैरों के साथ पूरी बॉडी भी सही मेंटेन रहती है।

1 लीटर पानी सुबह जरूर पिएं:- वह सुबह रोज 1 लीटर पानी पीती है। इस पानी में नींबू और शहद का रस मिलाती है। दिनभर बॉडी को डिटॉक्स रखने के लिए पानी पीती रहती है।

डाइट प्लान:- उन्होंने बताया कि वह फिक्स डाइट प्लान फॉलो नही करती है बल्कि वह अपनी पसंद की हर चीज आती है। लेकिन उन्हें हेल्थी चीजें खाना बहुत पसंद है। वह ऑयली फ़ूड, मैदे और फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचती है। सुबह नाश्ते में ताजा फल, पोहा, इडली, उपमा या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडे का सफेद हिस्सा लेती है। इसके अलावा स्नेक्स में ताजा फलों का रस, ब्राउन ब्रेड टोस्ट और एग व्हाइट लेती है। लंच में रोटी, चावल, चिकन, सब्जी और स्प्राउट्स लेती है। मलाइका अरोड़ा डिनर में स्टीमड वेजिटेबल के साथ सलाद और सूप लेना पसंद करती है। इसके अलावा कभी-कभी बिरयानी भी खाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *