National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से अभी पूछताछ जारी है। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू में भी जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता जम्मू में कांग्रेस ऑफिस के बाहर से राजभवन की तरफ जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पूरे कांग्रेसी ऑफिस के आसपास बैरिकेडिंग की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से रोका।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को मजबूरी में गिरफ्तार करना पड़ा। दूसरी और लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों में झड़प हो गई।

National Herald Case

National Herald Case : चंडीगढ़ में वाटर कैनन का इस्तेमाल

चंडीगढ़ में भी आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों की संख्या कम थी लेकिन वह पूरे जोश के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। पंजाब में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। ऐसी खबर है कि पुलिस ने लगभग 90 कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी लिया है।

केरल में भी वाटर कैनन का प्रयोग:- आपको बता दें कि केरल के तिरुअनंतपुरम में भी प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

हैदराबाद में लाठी चार्ज:- तेलंगाना के हैदराबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किए जाने पर कहा हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेसी नेताओं को अवैध रूप से रखा गया है। इन पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

सचिन पायलट ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि हम सभी ने पुलिस को कांग्रेस मुख्यालय में घुसते हुए देखा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आगे कहा कि यहां मौजूद वरिष्ठ लोगों, विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *