Presidential Election 2022 : चुनाव आयोग ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित की गई है। इस चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 29 जून को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और इसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी।

राष्ट्रपति कोविंद का कार्यालय समाप्त:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अगले राष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली में ही नामांकन हो पायेगा। दिल्ली के अलावा और कोई जगह नामांकन नही होगा। चुनाव आयोग के अनुसार 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव की प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार नामित सदस्यों (लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की असेंबली) मतदान की हकदार नही है। वोट देने के लिए आयोग अपनी तरफ से पेन देगा, जो कि मतपत्र सौंपते समय दिया जाएगा। इसी से मतदान होगा। दूसरे किसी पेन से मत डालने पर उसे अवैध घोषित कर दिया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव के जवाब में राजीव कुमार ने कहा कि यह पूर्णतः सीक्रेट बैलेट है। पेन की व्यवस्था है। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

Presidential Election 2022

Presidential Election 2022 : वोट के लिए बतानी होगी पसन्द

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार मतदान संसद और विधानसभा में होंगे। मतदान के लिए 1,2,3 लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट खारिज कर दिया जाएगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन होगा। नॉमिनेशन के लिए दिल्ली आना होगा। राज्यसभा के महासचिव चुनाव प्रभारी होंगे। राजीव कुमार के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,800 मतदाता मतदान करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नही कर सकता है।

यह है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया:- आपको बता दें राष्ट्रपति का चुनाव दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों के चुनावी कॉलेज के सदस्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी सहित सभी राज्यो की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। चुनावी कॉलेज में लोकसभा, राज्यसभा या विधानसभा के नामांकित सदस्य मतदान नही कर सकते और वे चुनाव में भाग नही लेते। इसी तरह विधान परिषदों के नामित सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नही कर सकते। साल 2017 में राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को हुआ था और इसकी मतगणना 20 जुलाई को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *