Madhyapradesh News : यह खबर मध्य प्रदेश के चंबल की है। चंबल पंचायत चुनाव के दौरान जो हरकत हुई है इसका डर पहले से ही पुलिस के मन में था। भिंड जिले के आलमपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव से पहले एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस का यह कहना है कि यह हत्या पुरानी किसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

छानबीन से यह पता चला है कि जिले के रुरई गांव के बिल्लू चौहान नाम के व्यक्ति की हत्या की गई है। यह घटना सुबह की है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत उस मामले की छानबीन में लग गई। इस मामले पर एसडीओपी अवनीस बंसल का कहना है कि 7 साल पहले सेवड़ा गांव में 2 लोगों की हत्या हुई थी। इन 2 लोगों की हत्या का आरोप बिल्लू चौहान पर लगा था। 1 साल जेल में रहने के बाद बिल्लू को जमानत मिली थी। परिवारों की आपसी रंजिश के कारण बिल्लू की हत्या की गई है।

Madhyapradesh News

Madhyapradesh News : पुलिस ने पंचायत चुनाव से संबंध से किया इनकार

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अवनीश बंसल का कहना है कि इस हत्या से पंचायत चुनाव का कोई लेना देना नहीं है। बिल्लू चौहान के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हत्या के कारण पूरे गांव में सन्नाटा सा फैल गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चुनाव के दौरान आपसी रंजिश के चलते कई हत्याओं का मामला सामने आता है। पुलिस छानबीन में यह बताया गया कि यह मामला चुनाव से नहीं जुड़ा है तो भी लोग इसे चुनाव से जोड़ लेते हैं।

पुलिस बूथ पर पत्थर बारी: वहीं जिले के मिहोना क्षेत्र समेत दर्जनभर पुलिस बूथ पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की है। इस पत्थरबाजी में पुलिस के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही उस जगह पर कई पुलिस वाले आ गए और उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया। ऐसा बताया गया कि उस जगह पर कलेक्टर और एसपी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *