Agra News : मस्जिद में हुई खतरनाक प्लानिंग, छतों पर ईंट-पत्थर, हिंसा फैलाने की कोशिश नाकाम

0
964
Agra News

Agra News : उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही थी जो नाकाम हो गई है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना आगरा के सदर थाना नैनाना जाट इलाके की बताई जा रही हैं। मुकदमे में नामजद लोगों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शहर में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश की और इसके लिए मस्जिद में एक मीटिंग हुई। इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई। आरोपियों ने हिंसा भड़काने के लिए छतों पर ईंट और पत्थर भी रख रखे थे।

Agra News

Agra News : मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के घरों की तलाशी की। इस दौरान पुलिस को घर में पत्थर रखे हुए मिले जिन्हें हटवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में एक कैंप आयोजित किया। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन से इलाके की छतों पर निगरानी करवाई। के अलावा पुलिस ने सड़कों पर पैदल गश्त की और सड़कों पर फ्लैग मार्च भी किया।

एसपी ने दिया बयान:- इस घटना के बारे में आगरा के एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें बड़ी मस्जिद के ईमाम मोहम्मद फैजान रजा और स्थानीय मस्जिद के ईमाम ने भी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here