Home UP Aligarh: लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का चला पता, जाने किसे बेचते थे लड़कियां

Aligarh: लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का चला पता, जाने किसे बेचते थे लड़कियां

0
Aligarh: लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का चला पता, जाने किसे बेचते थे लड़कियां

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में पुलिस ने छापेमारी कर लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस गैंग में करीब 5 लोगों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि नौकरी का झांसा देकर गरीब लड़कियों को झारखंड से लाया जाता था और फिर उन लड़कियों को नौकरी के बहाने बेच देते थे। लड़कियों को बेचकर आरोपी बहुत बड़ी रकम कमा लिया करता था। मंगलवार के दिन आरोपी तीन लड़कियों को लेकर अलीगढ़ (Aligarh) आया था। एक पीड़ित व्यक्ति के कारण पुलिस ने इस गैंग को पकड़ लिया। और तो और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन लड़कियों को भी बचा लिया।

Aligarh

Aligarh : इस गैंग को गांधी पार्क थाने के बस स्टैंड से पकड़ा गया

हमारे सूत्रों से पता चला है कि इस गैंग को अलीगढ (Aligarh) के गांधी पार्क थाने के बस स्टैंड से पकड़ा गया है। इस गैंग के लोगों के पास अलग-अलग समुदाय के आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग को अपनी हिरासत में लिया, जिसमें से तीन व्यक्ति मुस्लिम है। पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है यह सभी झारखंड के रहने वाले हैं। और तो और गैंग द्वारा पकड़ी गई लड़कियां भी झारखंड की है।

Aligarh : पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

एएसपी मनीष शांडिल्य का कहना है कि इन पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई गैंग में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। गैंग के सभी लोगों से अभी पूछताछ जारी है। नौकरी के बहाने से अलीगढ़ (Aligarh) से लाई गई तीन लड़कियों को अभी इस गैंग ने कहीं और ही रखा है। एएसपी ने बताया कि गांधी पार्क के यहां रहने वाले राजेश नामक व्यक्ति ने इस गैंग के बारे में पुलिस को इत्तला दी थी।

राजेश अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करने के लिए झारखंड के कुछ लोगों के संपर्क में आया था। इस गैंग के लोगों ने राजेश से मारा पीटी कर कर उनके सारे पैसे लूट लिए थे। राजेश के साथ हुई घटना के बाद राजेश फिर से इन लोगों के साथ चार महीने बाद संपर्क में आया। राजेश ने इस गैंग के साथ शादी का सौदा ढाई लाख रुपए में तय किया। राजेश ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे गैंग को अलीगढ़ (Aligarh) बुला लिया और तो और अलीगढ़ बुलाने के बाद पुलिस को भी सूचना कर दी।

पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर इस गैंग को गांधी पार्क बस स्टैंड पर पकड़ लिया। इस गैंग में सभी लोग मुस्लिम हैं, वह अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को फंसा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here