Breaking News : प्रयागराज हिंसा में शामिल मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत, मुख्य आरोपी जावेद पंप को किया गया गिरफ्तार

0
851
Breaking News

Breaking News : प्रयागराज हिंसा से संबंधित एक मुख्य खबर सामने आ रही है। इस इंसान का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल फोन की जांच हुई है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल की जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। अब तक इस हिंसा में शामिल 65 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Breaking News

Breaking News : सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये तलाश

यूपी पुलिस इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा में शामिल बाकी लोगों को भी गिरफ्तार जल्द ही कर लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा हजार लोगों पर दंगा भड़काने, आगजनी, धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी समितियों से तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव और हमला आदि मामलों में लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।

दंगा भड़कने से दहशत कायम, नही खुला बाजार:- आपको बता दें कि अटाला और उसके आसपास के इलाके पहले से ही छावनी में तब्दील हैं। यहां की सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां पहरा दे रही है। अटाला के साथ-साथ रसूलपुर, करेली बैरियर, तुलसीपुर, करेली कब्रिस्तान, कमेला रोड आदि जगहों का बाजार सुबह बंद रहा। इस इलाके के लोग दंगे भड़कने से पूरी तरह दहशत में हैं। दुकानदार को डर है कि ना जाने कब क्या हो जाए। ज्यादातर लोगों ने इसी डर से अपनी दुकानें नहीं खोली। पुलिस के द्वारा पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा लगाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here