Gorakhpur: गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के चिलुआताल इलाके के महुआतर चौराहे के पास करीब रात के 8:30 बजे प्राइवेट बस बड़ी ही बेरहमी एक व्यक्ति को कुचलती हुई निकल गई। व्यक्ति किराना व्यापारी था। अश्वनी जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पीछे बैठा उनका साला सुनील जायसवाल अभी गंभीर रूप से घायल है।

नो एंट्री होने के बावजूद इतना बड़ा हादसा होने के कारण लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सुबह देखने को मिला। स्थानीय लोग सुबह 11:00 बजे से गोरखपुर (Gorakhpur) -सोनौली राजमार्ग पर जाम लगाकर बैठे थे। लोगों ने यह मांग की है कि चालक को तुरंत ही हिरासत में लिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 45 मिनट में लोगों को समझा कर जाम को रद्द करवाया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Gorakhpur

Gorakhpur : स्कूटी से जा रहे थे ससुराल

इस्लामपुर चौराहा गोला निवासी अश्वनी जायसवाल अपने साले चिलुआताल के सिक्टौर निवासी सुनील के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे। यह लोग महुआतार चौराहे के पास पहुंचते ही प्राइवेट बस के हत्थे चढ़ गए। बस ने पीछे से इतनी जोर की ठोकर मारी कि दोनों तुरंत ही रोड पर गिर पड़े।

अश्वनी का शर्ट बस के बोनट पर फस गया, जिस वजह से यह दोनों 100 मीटर तक घसीटते हुए चले गए। इस वजह से अश्वनी की मौका ए वारदात पर मौत हो गई। सुनील गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने जाम भी लगाया था।

Gorakhpur : डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

अश्वनी की डेढ़ साल पहले ज्योति नामक लड़की से शादी हुई थी। वह किराने का काम किया करता था और तो और इन दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है। सीओ कैंपियर गंज अजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *